फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक समेत 14 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए

विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए पहुंचे नागरिक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सोमवार को पूर्व विधायक त्रिवेणीराम समेत 14 कोरोना पॉजिटिव सामने आए। पूर्व विधायक को होम आइसोलेट करने के साथ ही उनके आवास को सैनिटाइज किया गया। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर अब 1538 हो गई है। 125 मरीजों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को आई कोरोना संक्रमितों की सूची में विधायक अनीता कमल के ससुर त्रिवेणीराम का नाम शामिल था। उनके पॉजिटिव पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग तत्काल हरकत में आ गया। आनन-फानन में टीम ने उनके आवास पर पहुंच कर उन्हें होम आइसोलेट कर दिया।
साथ ही आवास को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने पूर्व विधायक के पॉजीटिव पाए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार को कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए। अब तक 1382 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। संक्रमण से जिले में अब तक 34 लोगों की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें