फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जारी की जिले के टॉपटेन अपराधियों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शासन के निर्देश पर जनपद पुलिस ने जिले के टॉपटेन अपराधियों की सूची जारी कर दी है। इसमें कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही का नाम भी शामिल है। अजय सिंह सिपाही समेत दो अपराधी इन दिनों जमानत पर हैं। तीन फरार चल रहे हैं, और पांच जेल में बंद हैं। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि अपराधियों के साथ सख्ती से निपटा जा रहा है जो भी कानून व्यवस्था को चुनौती देगा उसके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई होगी। फरार चल रहे अपराधियों पर इनाम की राशि भी घोषित किया है।
विज्ञापन

जिले में कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए शासन के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने टॉपटेन अपराधियों की सूची जारी की है। कटेहरी ब्लाक प्रमुख महरुआ थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर निवासी अजय सिंह सिपाही का भी नाम शामिल है। अपराधियों की इस सूची में उनका नाम पहले स्थान पर है। वह इन दिनों जमानत पर हैं। इसके अलावा अलीगंज थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव निवासी परवेज का नाम है। उसके ऊपर 1 लाख रुपए का इनाम भी घोषित है। वह इन दिनों फरार चल रहा है। पुलिस ने उसके भाई शमशाद के नाम खरीदी गई एक डम्फर, एक जेसीबी, दो बाइक आदि को जब्त करने के लिए गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई करतेे हुए रिपोर्ट भी है। तीसरे नंबर पर फरार चल रहे आलापुर थाना क्षेत्र के अमोला बुजुर्ग निवासी रेहान का नाम है।
इसके ऊपर पुलिस प्रशासन ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। चौथे नंबर पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी अब्दुल्लापुर निवासी शमशुद्दीन का नाम है। फरार चल रहे इस अपराधी के ऊपर 25 हजार का इनाम है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी दो बदमाश जुवेर उर्फ पकौड़ा व शहबान उर्फ शेर खान का नाम सूची में पांचवें व छठवें नंबर पर शामिल है। दोनों के ऊपर 15-15 हजार रुपए का इनाम था। वह दोनों इन दिनों जेल में हैं। सातवें नंबर पर अहिरौली थाना क्षेत्र के अटवाई निवासी संदीप तिवारी का नाम है। वह इन दिनों जेल में है। टांडा कोतवाली क्षेत्र के चकमखदूमपुर निवासी 25 हजार का इनामी केशवराम का नाम है।
विज्ञापन

वह इन दिनों जेल में है। बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा निवासी अजमेरी का नाम सूची में नवें नंबर है। वह इन दिनों जमानत पर है। इसके अलावा टॉपटेन अपराधियों की सूची में अन्तिम नाम टांडा कोतवाली के छोटी बाजार शेखपुरा निवासी शहरुख का है। वह इन दिनों जेल में बंद है। एसपी ने कहा कि अपराधियों की सूची जारी कर उनकी धर पकड़ तेज कर दी गई है। साथ ही अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी करने व कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। कानून व्यवस्था को जो चुनौती देगा पुलिस उस पर सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस टीम लगातार छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें