फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में युवक को गोली मारी, ट्रॉमा भेजा

Thu, 13 Apr 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
gun - फोटो : symbolic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र जैतपुर अंतर्गत मठिया गांव में मड़ाई को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक को बुधवार देर रात गोली मार दी गई। गोली युवक के पेट में लगी। इससे मौके पर काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर दशा में घायल युवक को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मठिया गांव निवासी दुर्गेश पुत्र रामधनी के भतीजे रंजीत का गांव निवासी चंद्रेश पुत्र रामलाल से मड़ाई को लेकर बुधवार दिन में विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

इसी को लेकर बुधवार रात लगभग नौ बजे गांव में पंचायत हुई। दोनों पक्षों को बुलाकर उनके बीच सुलह-समझौता कराए जाने का प्रयास किया जा रहा था कि इसी बीच दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगा।
विज्ञापन


इसी बीच रामलाल पक्ष की तरफ से फायर कर दिया गया। गोली दूसरे पक्ष के दुर्गेश (25) पुत्र रामधनी के पेट में लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर अवस्था में घायल दुर्गेश को लेकर परिवारीजन पहले सीएचसी जलालपुर फिर जिला अस्पताल पहुंचे।

वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए दुर्गेश को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। एसओ अरशद सिद्दीकी ने बताया कि दुर्गेश की तहरीर पर मिथिलेश, शमशेर, चंद्रेश पुत्रगण रामलाल व रामलाल के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें