फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में पीटकर वृद्धा की हत्या

Sat, 06 May 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
महिला की हत्या - फोटो : symbolic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत कल्यानपुर गांव में शनिवार सुबह भूमि संबंधी मामूली विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। विपक्षियों ने इस दौरान एक वृद्ध महिला को जमकर पीट दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी जहांगीरगंज के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारपीट में दोनों पक्ष के कुल पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना से गांव में हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों से मामले की तहरीर थाने में दी गई। उधर पुलिस के अनुसार महिला की मौत लाठी-डंडे की चोट से नहीं बल्कि मारपीट के दौरान हार्ट अटैक से हुई है। कल्यानपुर गांव निवासी रामजतन व रामधारी के बीच जमीन को लेकर काफी समय से रंजिश चली आ रही है।

शनिवार सुबह एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच भूमि को लेकर ही विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष की तरफ से लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। कहासुनी के बीच उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि अनिरुद्ध पक्ष ने दूसरे पक्ष के नीरज (28) पुत्र रामधारी की पिटाई शुरू की तो उसे बचाने मंजई (68) पत्नी रामबहाल वहां पहुंच गई।
विज्ञापन


अनिरुद्ध पक्ष ने मंजई की भी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

इससे पहले मारपीट में एक पक्ष के अनिरुद्ध पुत्र रामजतन, रामजतन पुत्र रामदौर, शांति देवी पत्नी रामजतन व रामचेत पुत्र फूलचंद जबकि दूसरे पक्ष से मंजई के अलावा नीरज को चोटें आईं। बेहोश मंजई को सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी जहांगीरगंज भेजा।

प्रभारी एसओ हवलदार सिंह यादव ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है लेकिन बताया गया कि वृद्धा की मौत हृदयगति रुकने से हुई है। मौत की असली वजह की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो सकेगी। दोनों पक्ष की  तरफ से तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें