फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने खाया विषाक्त पदार्थ, एक ट्रॉमा रेफर

Fri, 02 Dec 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
Toxic Substance - फोटो : symbolic
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों ने विषैला पदार्थ खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेसुल्तानपुर निवासी सुनील (28) पुत्र राधेश्याम ने गुरुवार देर शाम विषैला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसे उल्टी व पेट में दर्द होने लगा।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने उसे सामान्य ढंग से लेते हुए स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार नहीं हो सका। जब उसने विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी दी तो परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

उधर अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरानपुर निवासी नईम (32) पुत्र इखलाक ने शुक्रवार भोर में विषैला पदार्थ खा लिया। उल्टी व पेट में तेज दर्द के बीच परिवारीजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। विषाक्त खाने की जानकारी होने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें