फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह के दो गिरफ्तार

Fri, 09 Jun 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मालीपुर पुलिस व स्वॉट टीम ने संयुक्त अभियान में वाहन चोरों के अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो ट्रैक्टर तथा तीन ट्रॉली बरामद कर ली है। इसके साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि गत दिवस अकबरपुर कोतवाली में सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौली गांव निवासी विनोद कुमार दुबे ने 21 मई को ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


एसपी सुधीर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसमें स्वॉट टीम को खुलासे के लिए लगाया। मालीपुर पुलिस भी पूर्व में हुई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के खुलासे में लगी थी। इस बीच सुराग के आधार पर बुधवार रात मालीपुर थानाध्यक्ष बेचू सिंह यादव, दरोगा शशिकांत यादव, सिपाही विवेक यादव, राजेश यादव, शैलेंद्र सरोज, संदीप, राहुल व स्वॉट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह मय फोर्स कजरी नंदापुर पुलिया के पास मौजूद थे।

रात पौने दो बजे के करीब एक ट्रैक्टर पर दो लोग वहां पहुंचे। उन्हें रोककर पूछताछ शुुरू की। दोनों ने चोरी का ट्रैक्टर होने की बात कुबूल की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने आजमगढ़ अमरेथू निवासी नरेंद्र के घर से भी एक चोरी का ट्रैक्टर बरामद किया। जलालपुर जफरपुर निवासी जयप्रकाश पांडेय के घर से ट्रॉली भी बरामद की। आजमगढ़ के पवई करौना निवासी राहुल यादव के घर से भी पुलिस ने छापेमारी कर एक ट्रॉली बरामद की।
विज्ञापन


दोनों शातिर चोर आजमगढ़ के हैं। उनकी पहचान थाना दीदारगंज के अमरेथू निवासी मेराज खां व नरेंद्र पांडेय के तौर पर हुई है। दोनों ने बताया कि चोरी व धोखाधड़ी से ट्रैक्टर-ट्रॉली को हथियाने के बाद वे उसे बेच देते हैं। पुलिस ने बाद में दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। एसपी सुधीर ने टीम को पांच हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें