जानकारी के मुताबिक टांडा थाना क्षेत्र के मौहरिया गांव निवासी रामविलास (40) पुत्र जीवधन व विजय कुमार (20) पुत्र राजेंद्र एक ही बाइक से शुक्रवार दोपहर हंसवर थाना क्षेत्र के हरसम्हार गांव जा रहे थे।
नरायनपुर प्रीतमपुर गांव के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। इससे रामविलास व विजय कुमार को गंभीर चोटें आईं, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक बाल बाल बच गया।
दोनों घायलों को सीएचसी टांडा में भर्ती कराया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।