फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर लूट मामले में दो बदमाश गिरफ्तार

Tue, 10 Nov 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को गोली मारकर बाइक लूटे जाने व असलहा से धमकाकर दो लाख रुपये लूट के मामले का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर किया है, जबकि घटना में लिप्त अन्य बदमाश अभी भी पुलिस पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट के 10 हजार रुपये के साथ ही एक रिवाल्वर व चार जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बदमाश बाइक से इटौरा बुजुर्ग की तरफ से पिकिया नाले की तरफ आ रहे हैं।

इस पर पुलिस ने नाले के निकट घेराबंदी कर ली। पुलिस टीम को देखते ही बाइक पर सवार दोनों बदमाश भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी पर एक बदमाश के पास से एक रिवाल्वर व चार जिंदा कारतूस तथा दूसरे बदमाश के पास से लूट का 10 हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन


दोनों की पहचान गोपाल सिंह निवासी चोरमरा कमालपुर व अनिल शुक्ला  के रूप में हुई। एसओ चंद्रभान यादव ने बताया कि दोनों बदमाशों ने सेमरा गांव निवासी राकेश सिंह से दो लाख की लूट की बात स्वीकार की है। एसओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने घटना में दो और बदमाशों के लिप्त होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें