महिला को मारकर जला डालने के मामले में पुलिस ने नसीरपुर गांव निवासी हत्या आरोपी सास व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी देवर अभी पुलिस पकड़ से दूर बना हुआ है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि 14 मार्च की रात नसीरपुुर गांव निवासिनी मीनू पत्नी रामकुमार की हत्या कर दी गई।
इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को बुरी तरह से जला दिया गया। घटना की सूचना मायके वालों को हुई तो वे मौके पर पहुंचे। मीनू के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में ससुर, सास व देवर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की।
महिला का पति रामकुमार नौकरी के सिलसिले में बाहर रहता है। इस बीच पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सास जुड़ावती व ससुर कल्लूराम को गिरफ्तार कर लिया जबकि मुख्य आरोपी मृतका के देवर राजबहादुर उर्फ राजू अभी पुलिस पकड़ से दूर है। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहा है।