फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से वृद्ध गंभीर

Mon, 18 Sep 2017 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पार करने के दौरान एक वृद्ध को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए।  अहिरौली थानान्तर्गत ग्राम मदनगढ़ निवासी पंचू मौर्या (65) को सोमवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया।
विज्ञापन


यह देख आसपास मौजूद लोग दौड़े तो चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को सीएचसी कटेहरी पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां हालत गंभीर बनी है। अकबरपुर क्षेत्र में ग्राम बरवां नासिरपुर निवासी मोहम्मद अब्बास (35) व मोहम्मद ताहिर (22) रविवार शाम बाइक से घर लौट रहे थे।

पटेलनगर तिराहा के निकट पिकअप की टक्कर से दोनों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर में शहजादपुर निवासी शादाब (15) रविवार शाम साइकिल से सब्जी मण्डी जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन


अहिरौली क्षेत्र में सुरजूपुर निवासी सालिकराम (40) रविवार शाम साइकिल से घर लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी कटेहरी ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें