फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक गंभीर

Wed, 20 Jan 2016 11:01 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक भीटी थाना क्षेत्र के भीटी निवासी राजाराम (65) पुत्र मुनीराम मंगलवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे पहले सीएचसी भीटी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आजमगढ़ जनपद के बूढनपुर बाजार निवासी मोहम्मद इलियास (45) पुत्र हनीफ मोहम्मद बुधवार सुबह बसखारी बाजार के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। टांडा थाना क्षेत्र के चौक निवासी विवेक (32) पुत्र सुधीर बुधवार सुबह अकबरपुर आते समय अरियाबाजार के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन से बचने में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें