फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक संग थाने पहुंची लापता बालिका

Tue, 11 Aug 2015 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिन से लापता बालिका को सोमवार को एक युवक लेकर थाने पहुंच गया। इसी युवक पर बालिका को बहलाकर भगा ले जाने का आरोप है। बालिका की मां ने थाने में दो लोगों के विरुद्घ तहरीर दी थी।
विज्ञापन


बताते चलें कि गत दो अगस्त को भीटी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि चंदापुर गांव निवासी दो लोग उसकी पुत्री को बहलाकर भगा ले गए। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी तो नहीं दर्ज की, लेकिन छानबीन कर रही थी। बताया जाता है कि आरोपी युवक बालिका को लेकर मुंबई चले गए थे।

हालांकि परिवारीजनों पर बढ़ते पुलिस के दबाव के चलते उन्हें लौटना पड़ा। मंगलवार को आरोपी अजय बालिका के साथ भीटी थाने पहुंच गया। पुलिस ने अजय को हिरासत में लेकर बालिका को मेडिकल के लिए महिला पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया। एसओ सोमेश्वर सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें