फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Sun, 05 Feb 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
खुदकुशी - फोटो : symbolic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत अटवाई गांव निवासिनी एक महिला ने पारिवारिक कलह से ऊबकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत श्यामगंज निवासिनी मनीषा गुप्ता (27) का विवाह अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अटवाई गांव निवासी राधेश्याम गुप्ता के साथ हुआ था।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार विवाह के बाद से ही परिवार में कलह चल रही थी। कई बार वह मायके वापस भी गई लेकिन बाद में ससुरालीजन समझा-बुझाकर उसे घर ले जाए। बताया कि शनिवार देर शाम भी किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था।

इससे क्षुब्ध होकर मनीषा रविवार भोर में घर से निकलकर गोशाई का पूरा गांव के निकट पहुंची। इसी बीच फैजाबाद से अकबरपुर की तरफ आ रही लोकल ट्रेन के सामने उसने छलांग लगा दी। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर एसओ विजय कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसओ विजय कुमार ने बताया कि मायके पक्ष को सूचित कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें