गांव निवासी शिवपूजन गांव के ही कुछ लोगों से बीच लंबे समय से एक भूखण्ड को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर दोनों पक्ष कई बार आमने सामने आ चुके हैं। मारपीट के बाद मामला थाने तक भी पहुंचा, लेकिन स्थाई निस्तारण नहीं किया जा सका।
नतीजा यह रहा कि शुक्रवार देर शाम एक बार फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। गांव निवासी रग्घू का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग संबंधित भूमि पर कब्जा कर रहे थे। रग्घू गुप्ता (35) पुत्र शिवपूजन ने इसका विरोध किया, तो विपक्षियों से कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद रग्घू की पिटाई शुरू कर दी गई।
गुहार पर बचाने पहुंची बर्फी देवी (65) पत्नी शिवपूजन व मिठाईलाल (70) पुत्र रामलोचन की भी विपक्षियों ने लाठी डंडे से पीट दिया। इससे तीनों को गंभीर चोटें आईं।
आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बाद में पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।