फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन निरीक्षक को दी जान से मारने की धमकी

Sun, 24 Jan 2016 10:49 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक खनन निरीक्षक सुभाष सिंह ने शनिवार देर शाम टांडा कोतवाली क्षेत्र ग्राम इस्माइलपुर बेलदहा में अवैैध बालू खनन की शिकायत पर छापा मारा था। उन्होंने वहां बालू लदी तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियां पकड़ीं थीं। साथ में मौजूद होमगाडों को ट्रैक्टर ट्रॉली थाने ले चलने को कहा।
विज्ञापन


इसी बीच वहां बाइक से पहुंचे युवकों ने दबंगई करते हुए ट्रॉली से बालू नीचे गिरवा दिया। आरोप के मुताबिक निरीक्षक को जान से मामरने की धमकी दी और इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जबरदस्ती वहीं से लेकर चले गए।
विज्ञापन


निरीक्षक ने इस पर टांडा कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी।  पुलिस ने मामले में अज्ञात के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें