जानकारी के मुताबिक टिकरी गांव निवासी रवि राजभर 19 बाइक से बसखारी जाते समय टिकरी गांव के निकट ही पीछे से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। जब तक लोग मौके पर पहुंचते, चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के निकट ही शव रखकर अकबरपुर मालीपुर मार्ग जाम कर दिया।
इस बीच घटना की जानकारी होने पर एसओ मालीपुर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम हटाने के लिए ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगे। समाचार प्रेषण तक जाम नहीं हट सका था।