फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिले दो युवकों के शव

Mon, 21 Mar 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के औरांव नहर में सोमवार को दो शव मिलने के बाद जुड़ी भीड़ व पुलिस।
विज्ञापन
थाना आलापुर अंतर्गत शाहपुर औरांव नहर में सोमवार सुबह दो युवकों के शव संदिग्ध हालात में पड़े मिले। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव के निकट ही नहर की पटरी पर एक बाइक भी मिली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को माइनर से निकलवाया।
विज्ञापन


तलाशी में एक युवक की जेब से मोबाइल बरामद हुआ जिसमें मौजूद नंबर के जरिये उसके परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी गई। बाद में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना को प्रथम दृष्टया हादसा मानकर चल रही है जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों युवकों की हत्या कर शव यहां लाकर फेंक दिए गए।

पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह शाहपुर औरांव गांव के कुछ लोग नित्य क्रिया के लिए नहर की तरफ गए हुए थे। वहां उन्हें नहर की पटरी पर एक बाइक पड़ी दिखाई दी। निकट पहुंचने पर नहर के पानी में दो युवकों के शव दिखे।
विज्ञापन


यह देख उनमें सनसनी फैल गई। सूचना गांव तक पहुंची तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इस बीच सूचना पाकर आलापुर एसओ जितेंद्र मोहन, जहांगीरगंज एसओ नीरज राय, बसखारी एसओ मनोज कुमार व हंसवर एसओ ध्रुवचंद्र दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को नहर से बाहर निकाला। शव की तलाशी लेने पर एक युवक की जेब से डायरी व मोबाइल बरामद हुआ। सिम दूसरे मोबाइल में लगाकर उसके पिता को फोन किया गया। इस बीच सीओ आलापुर राजेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

सूचना मिलने पर आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना अंतर्गत समस्तीपुर गांव निवासी रामदरश व अन्य घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों युवकों में से एक उनका पुत्र कमलेश (27) व दूसरा उनका पड़ोसी गौतम (24) पुत्र रामकुमार निकला। शव देखते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।

रामदरश ने बताया कि गौतम इलाहाबाद में राजगीर का कार्य करता है। एक दिन पूर्व रविवार को ही वह गांव आया था। रविवार देर शाम वह उनके घर आया और एक विद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहकर कमलेश को लेकर चला गया। बाइक कमलेश चला रहा था।

इसके बाद जब देर रात्रि तक वे घर नहीं पहुंचे तो खोजबीन शुरू की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह उन्हें पुलिस ने फोन कर घटना की जानकारी दी। उधर एसओ आलापुर जीतेंद्र ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है।

बताया कि कमलेश के सिर पर चोट के निशान हैं जबकि गौतम के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की स्पष्ट कारण पता चल सकेगा। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें