फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर गैंगरेप, तीन पर केस

Sat, 14 May 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र बसखारी अंतर्गत गांव की एक किशोरी को शादी का झांसा दे अगवाकर व बंधक बनाकर पखवारे भर तक उसके साथ गैंगरेप किए जाने मामला प्रकाश में आया है। किसी प्रकार अपहर्ताओं के चंगुल से भागकर किशोरी घर पहुंची और परिवारीजनों को पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन


परिवारीजनों की तहरीर पर बीते दिन पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है। साथ ही पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

 पुलिस से की गई शिकायत के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत करनाईपुर गांव निवासी विकास सिंह पुत्र उदयभान बसखारी थाना अंतर्गत एक गांव स्थित अपनी ननिहाल में रहता था। बताया जाता है कि वहां गांव की एक महिला काम पर आती रहती थी। लगभग एक माह पूर्व उसके साथ उसकी 15 वर्षीय पुत्री भी काम पर आई हुई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि लगभग एक पखवारे पूर्व विकास किशोरी को बहला-फुसलाकर दो अन्य लोगों के साथ मिलकर भगा ले गया। परिवारीजनों के अनुसार उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को भी दी थी लेकिन पुलिस ने उस समय कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

दो दिन पूर्व बदहवासी की हालत में किशोरी गांव पहुंची और परिवारीजनों को बताया कि विकास व दो साथी उसके ननिहाल निवासी राजकुमार उर्फ मुन्ना पुत्र रामपियारे व राहुल उर्फ गजनी निवासी पर्वतपुर थाना जैतपुर ने उसे जौनपुर जनपद में ले जाकर एक घर के कमरे में बंधक बना दिया।

इसके बाद लगभग पखवारे भर तक वे उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। विरोध करने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दी जाती थी। इस पर परिवारीजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही केस दर्ज करने के लिए तहरीर भी दी।

एसओ मनोज कुमार पंत ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म व अपहरण समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि आरोपियों पर पास्को एक्ट की भी कार्रवाई होगी। कहा कि इससे पहले कोई शिकायत थाने तक नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें