फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने कॉलेज में खाया विषाक्त

Tue, 14 Jul 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर के एक इंटर कॉलेज में मंगलवार को कक्षा 11 की छात्रा ने क्लास में ही विषाक्त खा लिया। छात्रा को आनन-फानन में सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उसकी हालात सामान्य हो सकी। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन छात्रा को लेकर घर चले गए। छात्रा ने किस कारण विषाक्त खाया, ये स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज बाजार निवासी रामउजागिर की पुत्री अंजलि (16) जलालपुर नगर स्थित रेडियंट इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। मंगलवार को कॉलेज में पढ़ाई के दौरान क्लास में अंजलि ने विषाक्त खा लिया। कुछ देर में उसकी तबियत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन को हुई, तो आनन-फानन में अंजलि को सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज होने पर उसकी हालत सामान्य हो सकी। इसी बीच सूचना मिलने पर अंजलि के परिवारीजन भी सीएचसी पहुंच गए और कुछ देर बाद उसे लेकर घर चले गए। उधर, कॉलेज प्रधानाचार्य अखिलेश शुक्ल ने छात्रा ने विषाक्त खाया नहीं था। महज खाने की बात कह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें