फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चिकित्सकों से मांगी रंगदारी

Sat, 24 Sep 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
रकम - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भाजपा जिलामंत्री डॉ. रजनीश सिंह व उनके निजी चिकित्सालय में कार्यरत महिला चिकित्सक से दो-दो लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गौरतलब है कि भाजपा जिलामंत्री डॉ. रजनीश सिंह अकबरपुर नगर में बसखारी मार्ग के निकट साकेत चिकित्सालय का संचालन करते हैं।
विज्ञापन


उनके अनुसार 22 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन कर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। फोन करने वाले ने अपना नाम व पता नहीं बताया लेकिन रकम का प्रबंध करने को कहा। इसके बाद उसी नंबर से उनके चिकित्सालय में कार्यरत महिला चिकित्सक डॉ. शालिनी सिंह चौहान को भी फोन कर दो लाख की रंगदारी मांगी। घबराई महिला चिकित्सक ने डॉ. सिंह को रंगदारी मांगे जाने की जानकारी दी। 

इसके बाद डॉ. रजनीश सिंह ने अकबरपुर थाने में मामले की शिकायत की। छानबीन के बाद पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। अकबरपुर कोतवाल महेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज   कर लिया गया है। छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें