फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र समेत चार पर दुष्कर्म का केस

Wed, 14 Dec 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
police Station - फोटो : symbolic
विज्ञापन
महिला आयोग के निर्देश के बाद पुलिस ने पिता-पुत्र समेत कुल चार लोगों के विरुद्ध नाबालिग को डरा-धमका कर लगातार दुष्कर्म किए जाने का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। सुल्तानपुर जनपद के देहात थाना क्षेत्र निवासिनी एक किशोरी के अनुसार वह वर्ष 2011 में अंबेडकरनगर के भीटी थाना अंतर्गत गांव में रिश्तेदारी में रहकर पढ़ाई करने गई हुई थी।
विज्ञापन


उस समय वह नाबालिग थी। एक दिन घर में वह अकेली थी कि तभी रिश्तेदार राजमणि ने उसे जबरदस्ती गर्भ निरोधक गोली खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने गुहार मचाने का प्रयास किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। इसमें उसकी पत्नी शिवकुमारी ने भी सहयोग किया। बाद में राजमणि के अलावा उसके पुत्रगण अजय कुमार व विनय कुमार ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद अक्सर वे सभी उसके साथ दुष्कर्म करते और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते। बीते दिनों उसने हिम्मत कर परिवारीजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इस पर जब केस दर्ज कराने के लिए भीटी थाने गई तो वहां से न्याय नहीं मिला।
विज्ञापन


इस पर महिला आयोग का दरवाजा खटखटाना पड़ा। बुधवार को महिला आयोग के निर्देश पर पुलिस ने राजमणि, अजय कुमार व विनय कुमार निवासी अढनपुर थाना भीटी के विरुद्ध दुष्कर्म तथा शिवकुमारी पत्नी राजमणि के विरुद्ध दुष्कर्म में सहयोग करने का केस दर्ज कर लिया। एसओ शकुंतला उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें