फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहीपर तान दी पिस्तौल, रंगेहाथ दबोचा

Wed, 14 Dec 2016 11:44 PM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरक्षकों और पुलिस ने गोतस्करी पर शिकंजा कसा तो अंतरराज्यीय तस्करों ने तस्करी को छोड़ लूटपाट का रास्ता अपना लिया और बुड़शाम के पास मंगलवार पुलिस पार्टी को ही लूट की नीयत से बदमाशों ने घेर लिया। और सिपाही पर पिस्तौल तान दी। पुलिस ने दोनों बदमाशों को रंगेहाथों दबोच लिया और दोनों के खिलाफ थाना इसराना में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में प्रदेश समेत राजस्थान व पंजाब में गोतस्करी व पुलिस पर जानलेवा हमला करने की दस वारदात कबूली हैं। पुलिस ने दोनों को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। तस्करों का सरगना व बाकी आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है।
विज्ञापन

सीआईए-टू प्रभारी मनोज वर्मा ने बुधवार को अनाज मंडी स्थित कार्यालय में मीडिया से रूबरू होकर पूरे मामले का पटाक्षेप किया। उन्होंने बताया सीआईए-टू पानीपत को मंगलवार देर शाम को गुप्त सूचना मिली कि थाना इसराना के अंतर्गत बुड़शाम के पास दो युवक राहगीरों से लूटपाट की योजना में हैं। सब-इंस्पेक्टर सुरेश कुमार एक टीम के साथ सूचना के आधार पर गाड़ी की बत्ती उतारकर पहुंचे। दोनों ने बुड़शाम रोड पर गाड़ी को रुकवा लिया और आरोपी इनाम उर्फ सरीफ उर्फ सोनू ने चालक सिपाही अनिल कुमार की कनपटी पर पिस्तौल तान दी। इसी समय पीछे बैठे सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, मुख्य सिपाही सुनील व सिपाही रविंद्र ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियो को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान इनाम उर्फ शरीफ उर्फ सोनू निवासी मुंडो गढ़ी थाना घरौंडा व नसीम उर्फ  भूरा निवासी सरसावा जिला सहारनपुर यूपी के रूप में कही। पुलिस ने सोनू के पास एक देसी कट्टा और एक कारतूस को नसीम से लोहे की एक रॉड बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना इसराना में कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

पूछताछ में गोतस्करी की कबूली दस वारदात
पुलिस ने दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों से गो तस्करी व पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की दस वारदातों का खुलासा किया। जिनमें से छह वारदात जिला पानीपत, एक वारदात जिला कैथल और तीन वारदात राजस्थान व पंजाब में अंजाम दी थी। इनमें नसीम गाड़ी का ड्राइवर था और भूरा पशुओं को उठाने का काम करता था।
विज्ञापन

सड़कों व गलियों में खड़ी गायों को उठाते थे
पुलिस के अनुसार इनाम उर्फ शरीफ उर्फ सोनू निवासी मुंडो गढ़ी थाना घरौंडा व नसीम उर्फ भूरा निवासी सरसावा जिला सहारनपुर यूपी अपनी गैंग के बाकी साथियों के साथ शहर व ग्रामीण क्षेत्र की गलियों व सड़कों पर बैठी बेसहारा गायों को निशाना बनाते थे। उनके बीच में कोई आता था तो सीधी गोली चला देते थे। गिरोह का सरगना अभी फरार है।
पैसों की कड़की में लूट का रास्ता अपनाया
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने गत दिनों गो तस्करी व पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने के मामले सामने आने के बाद सख्ती कर दी थी। तस्करों को अपनी गाड़ी तक छोड़कर भागना पड़ा था। पुलिस ने दो पिकअप गाडिय़ों को गांव बिंझौल व यमुना की तलहटी के एक गांव से जब्त कर लिया था। ये सब गायों को उठा ले जाकर उनको काटकर मास आगे भेज देते थे। अब इनके सामने पैसे की कड़की आ गई थी। पुलिस के अनुसार यह उनकी पहला प्रयास था और पहले ही प्रयास में दबोच लिया गया।
इन वारदातों का हुआ खुलासा
1. दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 25 मार्च को थाना बापौली क्षेत्र के अंतर्गत गोरक्षा दल के सदस्यों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और मौका से फरार हो गए।
2. 29 नवंबर  को थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के अंतर्गत बिंझौल रोड पर गोरक्षा दल के सदस्यों व पुलिस टीम पर फायरिंग की और अपनी गाड़ी को मौका पर छोड़ फरार हो गए।
3. 12 मई को थाना बापौली क्षेत्र के अंतर्गत नन्हेड़ा यमुना घाट के पास पुलिस टीम पर फायरिंग की और अपनी पिकअप गाड़ी को लेकर फरार हो गए।
4.  21 जून को थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत चंदौली रोड पर गोतस्करी को रोकने के लिए लगाए गए नाके पर तैनात पुलिस टीम पर फायरिंग की और गाड़ी को लेकर फरार हो गए। जिसका थाना सदर में सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है ।
5.  22 अक्तूबर को थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत बिचपड़ी गांव में बलबीर सिंह की डेरी से पशुओं को चोरी कर गाड़ी में चढ़ा रहे थे। डेरी में काम करने वाले नौकर सलीक सिंह बाहर आया तो आरोपियों ने सलीक पर फायरिंग कर दी और मौका से फरार हो गया।
6. 14 नवंबर को थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत देशराज कालोनी में ताहिर की पशुओं की डेरी में घुसकर पशुओं को चोरी का प्रयास कर रहे थे। उसी समय ताहिर पहुंच गया तो आरोपियों ने ताहिर पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें