फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में सूर्यमणि के पास पहुंचा कारतूस

Tue, 03 Nov 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद जेल में शातिर बदमाश खान मुबारक के बने वीडियो का मामला अभी शांत भी नहीं पड़ा था कि अब दुष्कर्म के आरोपों में निरुद्ध चल रहे हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्यमणि यादव का एक वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन


इससे फैजाबाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान लग गया है। वीडियो में सूर्यमणि एक कारतूस दिखा रहा है, जो उसके अनुसार प्रतिबंधित बोर का है।

सूर्यमणि ने वीडियो में जेल में पिस्टल होने का भी दावा किया है। फैजाबाद जेल में दुष्कर्म के आरोप में बंद महरुआ थाना क्षेत्र निवासी सूर्यमणि यादव का एक वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन


इसमें सूर्यमणि एक कारतूस दिखाकर फैजाबाद जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रहा है। सूर्यमणि जेल की तन्हाई बैरक में बंद है। ऐसे में यह सवाल भी खड़ा होता है कि यह वीडियो जेल में कैसे सूट हुआ।

सूर्यमणि ने दावा किया है कि नाइन एमएम पिस्टल फैजाबाद जेल में मौजूद है और इससे उसकी हत्या की साजिश रची जा रही है। उसे मिला कारतूस भी प्रतिबंधित बोर का ही है।

सूर्यमणि ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग मुख्यमंत्री से वीडियो में की है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय ने ऐसे किसी वीडियो की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें