फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में पुजारी का कत्ल

Mon, 18 Apr 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के असमानपटी गांव स्थित इसी मंदिर परिसर में पुजारी की हुई नृशंस हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र सम्मनपुर में असमानपट्टी गांव के मंदिर में रविवार रात एक वृद्ध पुजारी की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। सोमावर सुबह मंदिर परिसर में बिस्तर पर पुजारी का शव पड़ा देख लोग सन्न रह गए। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक जानकारी एकत्र की।
विज्ञापन


पुलिस ने पुजारी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल न तो हत्या के कारण का पता चल सका और न ही हत्यारों का। पुलिस छानबीन कर रही है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र में असमानपट्टी गांव के बाहर बने मंदिर परिसर में सोमवार सुबह गांव की एक किशोरी पूजा करने गई थी।

वहां परिसर में ही बने पुजारी रामजगत (70) के कमरे में बिस्तर पर उनकी लाश पड़ी देखकर किशोरी ने शोर मचाया। इस पर वहां भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने थाने में खबर दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी भी घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की। पता चला कि पुजारी की हत्या ईंटों से कूंचकर की गई थी।
विज्ञापन


हत्यारों ने पुजारी द्वारा बनाए गए चूल्हे से ही ईंट निकालकर वारदात को अंजाम दिया था।  छानबीन में पता चला कि पुजारी रामजगत सम्मनपुर थाना क्षेत्र के ही वल्लीपुर गांव के मूल निवासी थे। वे एक दशक पूर्व अपना घर छोड़कर मंदिर में ही रहने लगे थे। वह मंदिर में पूजा-पाठ करने के साथ ही झाड़फूंक भी करते थे।

मंदिर परिसर से पुजारी की साइकिल गायब है। ऐसे में आशंका है कि हत्या के बाद आरोपी साइकिल से ही भागा होगा। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पुजारी का कोई चेला मंदिर परिसर में नहीं रहता था।

परिवारीजनों ने भी किसी विवाद से इनकार किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। सीओ सिटी ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना सुनिश्चित कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें