रामपुर स्थित ईंट भट्ठे के पास रविवार को एक नवजात लावारिस पड़ी मिली। इसकी सूचना ग्रामीणों को हुई तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर टांडा कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया।
वहां पर चिकित्सकों ने मासूम का स्वास्थ्य परीक्षण किया तो वह पूरी तरह स्वस्थ मिली। अब तक कई लोगों ने बच्ची को गोद लेने के लिए हाथ बढ़ाए हैं। रविवार सुबह रामपुर गांव में कुछ ग्रामीणों ने ईंट भट्ठे के पास बनी पुलिया के नजदीक एक नवजात को लावारिस हालत में कपड़ों में लिपटे देखा।
इसकी जानकारी गांव में होते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। गांव वालों ने इसकी सूचना टांडा कोतवाली में दी। मौके पर पहुंचे एसआई संजय राय ने बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया।
वहां पर चिकित्सकों ने मासूम का स्वास्थ्य परीक्षण किया तो वह पूरी तरह स्वस्थ मिली। मासूम को गोद लेने के लिए टांडा से कुछ परिवार आगे भी आए। हालांकि पुलिस ने अभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही बच्ची को गोद देने की बात कही है।