फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के घर में युवक का कत्ल

Thu, 24 Mar 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
मृतक मंशाराम (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के लोकनाथपुर गांव में कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही के घर निमंत्रण में शामिल होने पहुंचे युवक मंशाराम (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना अंतर्गत भेवापार गांव के पास माइनर में फेंक दिया गया। पुलिस ने मंशाराम की बुआ की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर जिले की पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर के मुताबिक वारदात ब्लॉक प्रमुख कटेहरी अजय सिपाही के आवास पर हुई। सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के किसनागरपुर गांव का रहने वाला मंशाराम गांव के ही मुलायम यादव व अजय यादव के साथ बुधवार सुबह करीब नौ बजे साथ लेकर अंबेडकरनगर के कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही के घर लोकनाथपुर में आयोजित दावत में शामिल होने गया था।

 देर शाम मंशाराम की मौत की सूचना  किसनागरपुर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। सुल्तानपुर और  अंबेडकरनगर की पुलिस लोकनाथपुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह के घर पहुंची और जांच की लेकिन मंशाराम का कुछ पता नहीं चला था। सुल्तानपुर एसपी  विनय कुमार यादव का कहना है कि मंशाराम की हत्या अंबेडकरनगर जिले के महरुआ थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव निवासी और कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही के घर हुई है।
विज्ञापन


हत्या के बाद शव को सुल्तानपुर जिले की माइनर में फेंक दिया गया। उन्होंने कहा- मामले की जानकारीे आईजी-डीआईजी को दे दी है। घटना के बाद से ब्लॉक प्रमुख का पता नहीं चल रहा है। अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर जिले के पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन में लगे हैं।

कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही ने कहा कि ऐसी कोई घटना उनके घर पर नहीं हुई है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में उनकी जीत के बाद से निराश विरोधी अब इस तरह की साजिश रच रहे हैं। विरोधी मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं।  निष्पक्ष जांच मे सबकुछ साफ हो जाएगा।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सुल्तानपुर पुलिस से घटना अंबेडकरनगर में होने का कोई लिखित पत्र नहीं मिला है। मामले में सुल्तानपुर पुलिस विवेचना कर रही है। यदि उसे सामने आए तथ्यों के अनुरूप लगता है कि विवेचना अंबेडकरनगर से होनी चाहिए, तो ऐसा ही कराया जाएगा। इसमें कोई देरी नहीं होने पाएगी।

युवक की हत्या के बाद से लोकनाथपुर गांव में बुधवार व गुरुवार दोनों दिन सन्नाटा पसरा रहा। ब्लाक प्रमुख निर्वाचित होने के बाद से ही गांव में प्रतिदिन खासी चहल पहल रहा करती थी, लेकिन यह घटना सामने आने के बाद से गांव में सन्नाटे का माहौल दिखाई पड़ा है।

ब्लाक प्रमुख के घर से लेकर गांव के कई अन्य घरों में भी गुरुवार को पूरे दिन सन्नाटा ही पसरा रहा। बाहरी लोगों की आमद रफ्त तो न के बराबर रही ही, परिजनों की भी आमदरफ्त इस दौरान नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें