फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन बीघा खेत के लिए वृद्धा की हत्या

Sat, 25 Jun 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बेवाना थाना क्षेत्र में कुल्हाड़ी से काटकर महिला के हत्या मामले में परिवारीजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साढ़े तीन बीघा खेत के लिए बेवाना थाना अंतर्गत सिसवा रामपुर सकरवारी गांव में शुक्रवार देर रात एक वृद्धा की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। हमलावर को पकड़ने दौड़े वृद्धा के भतीजे पर भी उसने वार कर घायल कर दिया। गुहार पर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते, वह कुल्हाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के भतीजे की तहरीर पर गांव के ही एक व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सिसवा रामपुर सकरवारी गांव निवासिनी जीरादेवी (70) पत्नी बलिहारी शुक्रवार रात खाना खाने के बाद सोने चली गई गई। रात 12 बजे के करीब गर्मी लगने पर वह घर के बाहर बरामदे में आकर चारपाई पर सो गईं।

देर रात लगभग तीन बजे एक व्यक्ति हाथ में कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा और जीरादेवी पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। वृद्धा की चीख पर घर के अंदर सो रहा उसका भतीजा राजवंत जब बाहर निकला तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गया। हमलावर कुल्हाड़ी से वृद्धा पर वार किए जा रहा था।
विज्ञापन


इस पर राजवंत ने उसका हाथ पकड़ना चाहा तो हमलावर ने उस पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे राजवंत को भी चोटें आईं। गुहार पर जब तक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचते, हमलावर कुल्हाड़ी छोड़कर राजवंत को भी जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग गया। सूचना मिलने पर एसओ बेवाना दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने वृद्धा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतका के भतीजे व ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी हासिल की। बाद में भतीजे राजवंत की तहरीर पर गांव निवासी हरीश पुत्र हरखाली के विरुद्ध हत्या समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध स्थानों पर दबिश देनी शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि जीरादेवी के कोई औलाद नहीं थी। उनके पति का निधन हुए पांच वर्ष हो गए। जीरादेवी की देखभाल उनका भतीजा राजवंत निवासी नरसिंहपुर थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर करता था। वृद्धा के साढ़े तीन बीघा खेत की देखभाल राजवंत ही करता है। वह ज्यादातर जीरादेवी के पास ही रहता था।

वृद्धा के खेत पर ही हरीश की निगाह लंबे समय से थी। इसके लिए वह कई बार राजवंत को धमका भी चुका था। हालांकि राजवंत के अनुसार उसने कभी इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसी का नतीजा रहा कि हरीश ने वृद्धा की हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक राहुलराज ने बताया कि केस दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें