फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की जलकर मौत

Sun, 07 Feb 2016 10:19 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली थाना अन्तर्गत केवारी गांव में एक महिला को जलाकर मार डालने का मामला सामने आया है। इससे गांव में हड़कंप का माहौल है। महिला के भाई ने थाने पहुंचकर दहेज के लिए अपनी बहन को जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन


मामला अहिरौली थाना अन्तर्गत केवारी गांव का है। ससुराल पक्ष के मुताबिक गांव निवासी मीरा (30) पत्नी अमरनाथ राजभर की शनिवार रात आग से झुलसकर मौत हो गई। उधर मायके पक्ष का आरोप है कि ससुरालवालों ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी महिला के मायके रोहनपारा पहुंची, तो महिला का भाई प्रेमशंकर गांव पहुंचा। यहां जानकारी हासिल करने के बाद वह अहिरौली थाने गया और ससुरालवालों पर दहेज के लिए जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें