फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से सशस्त्र बदमाशों ने दिनदहाड़े एक लाख रुपये लूटे

Sun, 05 Nov 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों ने रविवार दोहपर एक व्यापारी को निशाना बनाया। बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने भवन निर्माण सामग्री के कारोबारी को तमंचे से धमकाकर दिनदहाड़े एक लाख रुपये लूट लिए। इस बीच व्यापारी की गुहार पर दौड़े ग्रामीणों ने बदमाशों को घेरा तो वह अपनी बाइक छोड़कर पैदल ही भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र में तलाश कराई लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं मिल पाया। 
विज्ञापन


यह घटना बसखारी थानान्तर्गत शुकुल बाजार निवासी सुनील यादव के साथ हुई। सुनील की जलालपुर क्षेत्र में मजीरा गांव के निकट भवन निर्माण सामग्री की दुकान है। रविवार दोपहर सुनील की दुकान पर ट्रक से गिट्टी व मोरंग उतारी जा रही थी। इसके भुगतान के लिए सुनील घर से एक लाख रुपये लेकर बाइक से दुकान जा रहे थे। इस दौरान मजीरा गांव के निकट पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए सुनील को रोक लिया।

सुनील कुछ समझ पाते तब तक एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। दूसरे बदमाश ने उसकी जेब में रखे एक लाख रुपये लूट लिए। सुनील ने गुहार मचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। लूटपाट के बाद बदमाश शुकुल बाजार की तरफ भागने लगे। इस बीच पीड़ित ने गुहार मचाई तो आसपास खेतों में काम रहे ग्रामीणों ने बदमाशों को घेरने का प्रयास किया। यह देख बदमाशों ने बाइक छोड़ दी और पैदल ही दिखौटा गांव की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश की लेकिन सुराग नहीं मिल पाया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। मौके से बदमाशों की बाइक कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। कोतवाली प्रभारी रामलखन पटेल ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। उधर दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें