फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में कई मशीनें व बालू बरामद

Sun, 24 Jul 2016 10:33 PM IST
अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अवैध खनन करते ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अवैध बालू खनन की शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर रविवार शाम एडीएम रामसूरत पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक टीम ने अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर घाट पर छापा मारा।
विज्ञापन


खनन में लिप्त लोग तो नहीं मिले, लेकिन दो पोकलैंड मशीन, एक लेफ्टर मशीन, बालू लदा एक ट्रक व ढाई सौ घनमीटर डंप बालू बरामद हुआ। बाद में बरामद सभी मशीनों व बालू लदी ट्रक को अलीगंज पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया। 

बताया जाता है कि शनिवार को किसी ने दूरभाष पर डीएम विवेक को टांडा कलवारी पुल के निकट अलीगंज थाना अन्तर्गत रायपुर घाट पर अवैध बालू खनन की शिकायत की थी। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते एडीएम रामसूरत पाण्डेय को पुलिस व प्रशासनिक टीम के साथ छापा मारने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इस पर रविवार अपराह्न बाद एडीएम के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक टीम ने रायपुर घाट पहुंचकर छापा मारा। टीम को देखते ही मौके पर हड़कंप मच गया। खनन में लगे लोग टीम को देखते ही वहां भाग खड़े हुए। निरीक्षण के दौरान वहां खनन में लगी दो पोकलैंड मशीन व एक लिफ्टर के साथ बालू लदा एक ट्रक बरामद हुआ। 

इसके अलावा लगभग ढाई सौ घनमीटर डंप किया हुआ बालू भी बरामद हुआ। एडीएम ने दोनों मशीनों व बालू लदी ट्रक को अलीगंज पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। पाण्डेय ने कहा कि यदि कहीं से भी अवैध खनन की जानकारी मिलती है, तो उस पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

खनन में लिप्त लोगों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। टीम में एसडीएम सदर नरेंद्र सिंह, एसडीएम टांडा पंकज, सीओ टांडा सुधीर कुमार, खनन अधिकारी सुभाष सिंह, एसओ अलीगंज मनोज तिवारी समेत अलीगंज पुलिस शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें