देर शाम सर्किट हाउस के पास मारी गोली, गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती
- फोटो : amar ujala
देवरिया। लखनऊ, विकास नगर से कार बुक कराने के बाद चार बाग रेलवे स्टेशन से गोरखपुर के लिए निकले दो युवकों ने महुआडीह चौकी के पीछे चालक को चाकू मारकर गाड़ी लूटने की कोशिश की। चाकू लगने के बाद चालक जिगिना गांव में पहुंचा और गांववालों को घटना की जानकारी दी। विरोध करने पर लुटेरे भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक ने गाड़ी लूट के प्रयास की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सहारनपुर देववंद निवासी जफरुद्दीन कार चालक है। वह लखनऊ के विकासनगर शदाब कालोनी में रहता है। जफरुद्दीन रेडियो ट्रैक्सी में गाड़ी चलाता है। तहरीर में उसने बताया कि शाम सात बजे के करीब कंपनी की तरफ से फोन आया कि दो सवारी गोरखपुर ले जानी है।
बुकिंग कराने वाले का नाम अतुल रस्तोगी था, उसका मोबाइल नंबर भी मिला। रात एक बजे के करीब गाड़ी लेकर गोरखपुर पहुंचा तो दोनों युवकों ने कहा कि गांव दस किलोमीटर दूर पर है, वहां छोड़ दे। चालक कुछ समय नहीं पाया। गाड़ी में बैठे दोनों लुटेरे जफरुद्दीन को लेकर रामपुर कारखाना के महुआडीह पुलिस चौकी के पीछे रामपुर दुबे-जिगिनी के नहर पर ले गए। उन्होंने पीछे से कार चालक के गले में रस्सी डालकर गला कसने की कोशिश की।
चालक ने दोनों हाथ से रस्सी को पकड़ लिया। इसी दौरान लुटेरों ने चाकू से युवक के हाथ और सिर में हमला कर दिया। चालक बहादुरी के साथ लुटेरों लड़ा और गाड़ी का फाटक खोलकर नीचे उतरा इस दौरान चाबी जमीन गिर गई। घायल जफरुद्दीन चिल्लाते हुए जिगीनी गांव में पहुंचा और घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी। गांववाले घटना स्थल की ओर बढ़े इसी बीच लुटेरे फरार हो गए। गंभीर हालत में चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी महुआडीह चौकी पुलिस को दी गई। उप निरीक्षक नरेन्द्र यादव ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी। मौके पर गाड़ी में खून के अलावा रस्सी सहित अन्य सामान मिला। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि रस्तोगी के अलावा वह किसी को नहीं जानता है। सूत्रों की माने तो लूटपाट करने वाले आरोपी स्थानीय हैं। दोनों को चिन्हित कर लिया गया है। चालक ने लूट की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तहरीर में उसने बताया किमोबाइल पर बातचीत के दौरान दोनों जिगीना बाजार के अमित कुमार विश्वकर्मा और गोपालपुर के आशीष शर्मा के नाम से बात कर रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। लखनऊ में सीसीटीवी कैमरा लगा था। दोनों लुटेरे उसकी जद में है। मामले की जांच की जा रही है।