फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 25 लाख रुपये का माल बरामद

Fri, 28 Oct 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
बन रही दारू - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पुलिस ने जिले में एक बार फिर अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र में कार से शराब बरामद होने व दो आरोपियों के हिरासत में लिए जाने के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने अकबरपुर थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव से अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने में सफलता पाई। एक आरोपी मौका देखकर भाग निकला। पुलिस ने लगभग 25 लाख रुपये की शराब बरामद की है।
विज्ञापन


दीपावली पर्व से पूर्व अवैध शराब बिक्री रोकने को लेकर चल रही सुरागरसी के बीच शुक्रवार को पुलिस प्रशासन को सूचना मिली कि इब्राहिमपुर से होकर कुछ लोग अवैैध शराब की बिक्री करने जा रहे। ये लोग शराब के कारोबारी हैं। इस पर एएसपी राहुल राज के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया।

शुक्रवार सुबह स्वाट टीम प्रभारी संजय सिंह व इब्राहिमपुर थाना प्रभारी ने बरुआजलाकी के निकट एक संदिग्ध कार को रुकवाकर चेक किया तो उसमें 10 पेटी शराब मिली। इसमें दो पेटी देशी शराब की थी जबकि आठ पेटी अंग्रेजी शराब की। कार समेत उसमें मिली शराब को इब्राहिमपुर थाने ले जाया गया।
विज्ञापन


कार में मौजूद दोनों आरोपियों की पहचान राजकुमार मिश्र निवासी ऊंचेगांव अकबरपुर व अमरबहादुर दुबे निवासी काशीपुर के रूप में हुई। दोनों से सघन पूछताछ हुई तो उन्होंने बताया कि काशीपुर में उनके द्वारा अवैध शराब का निर्माण किया जाता है। पुलिस टीम ने इसके बाद काशीपुर में छापा मारा तो वहां शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हो गया।

पुलिस ने विभिन्न ब्रांडों की कुल 141 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। 59 पेटी देशी शराब बरामद होने के साथ ही 440 लीटर स्प्रिट भी बरामद भी हुई। 32 अदद गत्ता, 25 अदद रैपर, ढक्कन सील करने की मशीन, डिग्री नापने का यंत्र भी बरामद हुआ। शुक्रवार दोपहर बाद एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने  टीम को 5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें