फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत बालिका मिली, कोर्ट में दर्ज होगा बयान

Wed, 20 Apr 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
kidnapping - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र से अपहृत हुई बालिका का सुराग लग गया है। पुलिस अब उसका कलम बंद बयान सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराएगी। कोतवाली में लगभग दो माह पूर्व बालिका के भाई ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा था कि उसकी बहन को उन्नाव जिले के एक गांव निवासी युवक अपहृत कर ले गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने भाई की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए छानबीन  शुरू कर दी। इस बीच बालिका ने हाईकोर्ट में पहुंच बताया कि वह बालिग है व स्वेच्छा से युवक के साथ वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रही है। इस पर कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उसे विवेचना में सहयोग करने का निर्देश दिया था।

इसके बाद से बालिका का सुराग नहीं लग रहा था। इस बीच बालिका के भाई ने पुलिस अधिकारियों से बहन की तलाश व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। अधिकारियों के निर्देश पर विशेष पुलिस बल ने उन्नाव पुलिस की मदद से बालिका का पता लगा लिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि पुलिस उसे टांडा ले आई है, जहां अब उसका सीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। विवेचक नरेंद्र कुमार सिंह ने बालिका के मिलने की पुष्टि की है। सीओ टांडा राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि मामले के विवेचक को उन्नाव भेजा गया था कि संबंधित बालिका कोर्ट में आकर अपना बयान दर्ज करा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें