फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में चार घायल

Wed, 13 Jan 2016 11:24 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बसखारी थाना क्षेत्र के मसड़ा मोहनपुर गांव निवासिनी बेला देवी (62) पत्नी राधेश्याम मंगलवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं।
विज्ञापन


उन्हें पहले सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। मालीपुर थाना क्षेत्र के भदोई गांव निवासी श्रीराम (75) पुत्र रामजतन मंगलवार देर शाम गांव के निकट सड़क करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए।

उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासिनी रामकली (61) पत्नी रामदास बुधवार सुबह बाजार में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


अकबरपुर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासिनी मंजू (40) पत्नी घनश्याम बुधवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें