फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में चार घायल

Wed, 24 Feb 2016 10:54 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ थाना क्षेत्र के रामपुर हरिनंदन गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष के चार लोगों को चोटें आईं हैं। 
विज्ञापन


रामपुर हरिनंदन गांव निवासी सुरजन व गांव के ही झब्बर आदि में लंबे समय से भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। बुधवार को विवाद बढ़ गया तो दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में कुल चार लोगों को चोट आईं।

ग्रामीणों ने मिलकर किसी तरह से दोनों पक्षों को शांत कराया। कुछ देर बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मामले में छानबीन के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें