फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी क्षेत्र में पांच घंटे रहा अराजकता का माहौल

Thu, 27 Jul 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवरिये द्वारा आगजनी व तोड़तोड़ किए जाने के चलते गुरुवार को एनटीपीसी व आसपास के क्षेत्र में करीब पांच घंटे तक अराजकता व अफरातफरी का माहौल रहा। इन घटनाओं के बीच दोपहर बाद तक तीन किमी के दायरे में कोई भी दुकान नहीं खुल सकी। डाकघर व बैंक जैसे प्रतिष्ठान भी बंद रहे।
विज्ञापन


खैरपुर पेट्रोल पंप पर बुधवार देर रात ट्रक से कुचलकर कांवरिये की मौत के बाद गुरुवार सुबह उपद्रव का जो दौर शुरू हुआ वह दोपहर बाद तक थम पाया। इस दौरान कई जगह आगजनी की गई। खैरपुर के अलावा कटरिया व मखदूमनगर में भी कांवरियों ने मार्ग जाम किया। इसके चलते मखदूमनगर से खैरपुर व एनटीपीसी पुलिस चौकी तक करीब तीन किमी के दायरे में पांच घंटे तक अराजकता व अफरातफरी का माहौल रहा।

अनहोनी की आशंका के चलते क्षेत्र के दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले। बाहरी क्षेत्र के रहने वाले दुकानदार आए ही नहीं। चाय के दुकान तक नहीं खुल पाई। पंजाब नेशनल बैंक व स्टेट बैंक की शाखा में भी दोपहर तक ताला लटका रहा। एनटीपीसी स्थित डाकघर भी दोपहर तक बंद रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें