शाहाबाद। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बनाने की रिपोर्ट दर्ज की है। कानपुर नगर क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक से पिछले कई साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले युवक ने शादी तय होने का झांसा देकर घर बुलाया और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप बना लिया। कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। कहा कि युवती की मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शाहाबाद कोतवाली में गुरुवार को कानपुर नगर क्षेत्र निवासी युवती ने तहरीर दी। बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खलील निवासी आमिर से पिछले कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का आरोप है कि आमिर के परिजनों को भी दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। इसके चलते युवती का आमिर के घर आना जाना था। कुछ दिन पहले आमिर ने शादी तय होने का झांसा देकर घर बुलाया था। जहां पर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोश होने पर उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया, जिसका वीडियो क्लिप बना लिया था। युवती का आरोप है कि होश में आने पर उसने युवक के परिजनों से परिजनों से शिकायत बात कही। इस पर युवक ने उसे अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी थी। डर से युवती चुप रही थी। इसी दौरान युवती को जानकारी हुई कि आमिर ने दूसरी लड़की के साथ शादी कर ली है। इसके चलते उसने युवक के रिपोर्ट दर्ज कराई है।