फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र खोदवा पोस्टमार्टम को भेजा शव

Mon, 11 Jan 2016 11:05 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बताते चलें कि बीते रविवार को इसी थाना अन्तर्गत गोविंदापुर गांव निवासी गंगाप्रसाद पुत्र बद्रीप्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी गर्भवती बहन की दहेज हत्या किए जाने का केस दर्ज कराया था। तहरीर में कहा गया था कि लगभग तीन वर्ष पूर्व उसकी बहन राजकुमारी (25) का विवाह थरियाकला गांव निवासी श्यामलाल के साथ हुआ था।
विज्ञापन


शुरुआत से ही उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। बीते सात जनवरी की रात भी उसकी पति श्यामलाल व देवरानी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। उसकी बहन को आठ माह का गर्भ भी था।

प्रसव के चलते उसकी बहन की मौत होना बताकर आठ जनवरी को उसे दफना दिया था। एसओ सोमेश्वर सिंह ने बताया कि पति व देवरानी के विरुद्ध केस दर्ज करने के बाद सोमवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भूमि खुदवाई गई। महिला का शव भूमि से निकलवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें