स्थानीय बाजार में शिक्षण संस्था चलाने वाले सगे भाइयों की पिटाई करने का मामला सामने आया है। सोमवार देर शाम हुई इस घटना के दौरान कोचिंग में अफरातफरी मच गई। संस्था संचालक की तहरीर पर महरु पुलिस ने एक नामजद व 5-6 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
बेवाना थाना क्षेत्र के गौरा घटकना निवासी उत्कर्ष यादव भाई उत्सव यादव के साथ महरुआ बाजार में कोचिंग सेंटर चलाते हैं। सोमवार देर शाम वे कोचिंग में पर बच्चों को पढ़ा रहे थे। इसी बीच आरोप है कि इन्द्रसेन सिंह निवासी सिलावट पांच-छह अज्ञात के साथ पहुंच गए। गाली गलौज करने के साथ ही दोनों भाइयों की पिटाई कर दी।
इसमें उत्कर्ष व उत्सव समेत तीन छात्रों को मामूली चोटें आ गईं। मंगलवार को उत्कर्ष की तहरीर पर महरुआ पुलिस ने इन्द्रसेन सहित पांच-छह अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसओ राजदेव मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।