फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत से नागरिकों ने शव रख किया मार्ग जाम

Fri, 26 Feb 2016 11:35 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 मार्ग जाम कर लोगों ने ओवरलोडिंग न रोक पाने के लिए पुलिस व परिवहन महकमे के विरुद्घ जमकर भड़ास निकाली। चीनी मिल की मनमानी को लेकर भी कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी संबंधित के विरुद्घ कठोरतम कार्रवाई की मांग की गई। बाद में पहुंचे अपर जिलाधिकारी ने समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए मार्ग जाम समाज कराया।
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार रात युवक की मौत के बाद लोगों में पनपे आक्रोश को देखते हुए घटना स्थल व आस पास के क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। कई थानों की फोर्स व पीएसी कर्मियों की जो ड्यूटी रात में घटना के बाद लगाई गई थी, वह शुक्रवार दोपहर तक लगातार जारी रही।

एक दिन पहले गुरुवार रात शहजादपुर की तरफ से आ रही गन्ना लदी ओवरलोडेड ट्रक पुराने तहसील तिराहे पर पहुंचने के बाद जैसे ही फैजाबाद की तरफ बढ़ी तभी वह अचानक अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते ट्रक दाहिने तरफ पलट गई। ट्रक में लदा गन्ना इतना ज्यादा था कि वह काफी दूर तक ऊंचाई में बिखर गया।
विज्ञापन


इसके बाद यह चर्चा पूरे नगर में तेजी से फैल गई कि ट्रक के नीचे 7-8 लोग दब गए हैं। इससे मौके पर हाहाकार मच गया। मीरानपुर व आस पास के साहसी युवकों ने तुरंत मोर्चा संभाला, और गन्ना हटाने आदि का काम शुुरु कर दिया। इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई। कुछ देर में ही सैकड़ों लोगों का हुजूम मौके पर एकत्र हो गया।

ट्रक के मलबे में दबकर पत्रकार संजय यादव की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार का शीशा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया। लगभग आधे घंटे के प्रयास में तौफीक अहमद व एक अन्य को सुरक्षित निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

बाद में जेसीबी व क्रेन आदि की मदद से कुछ और मलबा हटा तो अकबरपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में आए हजपुरा निवासी बीएससी के छात्र नजर अब्बास 22 भी गंभीर दशा में बाहर निकाला जा सका। वह घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने नजर को मृत घोषित कर दिया।

इस बीच शव के पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को परिजनों व नागरिकों ने मिलकर पुराने अकबरपुर तहसील तिराहे के निकट मार्ग जाम कर दिया। शव रखकर प्रदर्शन करते हुए नागरिकों ने पुलिस व परिवहन विभाग को जमकर खरी खोटी सुनाई। लोगों का आक्रोश चरम पर था। कुछ वरिष्ठ लोगों ने समझा किसी तरह से उन्हें काबू में कर रखा था।

गन्ना ढुलाई में चीनी मिल की मनमानी को लेकर भी लोगों में जमकर आक्रोश था। लगभग एक घंटे तक मार्ग जाम व प्रदर्शन के दौरान पहुंचे अपर जिलाधिकारी रामसूरत पांडेय व एएसपी राहुल राज ने लोगों को समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया, और कहा कि डीएम की अध्यक्षता में शुक्रवार को ही बैठक कर ओवरलोडिंग व अन्य समस्या के निस्तारण का प्रबंध किया जाएगा। इसके बाद लोगों ने मार्ग जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें