फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की मौत पर भड़के ग्रामीणों ने डॉक्टर को पीटा

Sun, 10 Sep 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्पदंश के शिकार एक बालक की शनिवार रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परिवारीजन भड़क गए। उन्होंने इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। इस घटना से वहां सनसनी फैल गई। इससे नाराज अस्पताल के कर्मचारियों ने रात में ही काम ठप कर दिया। जानकारी मिलते ही डीएम व एसपी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


इन अधिकारियों ने डॉक्टरों व कर्मचारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का भरोसा दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने काम शुरू किया। देर रात ही चिकित्सक की तरफ से मारपीट व तोड़फोड़ के संबंध में केस दर्ज कर लिया गया। जानकारी के अनुसार भीटी थाना क्षेत्र में इटवा तेजापुर निवासी रामअवतार के 7 वर्षीय पुत्र राज को शनिवार देर शाम सांप ने डस लिया। परिवारीजन उसे लेकर भीटी सीएचसी गए जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

परिवारीजनों ने बताया कि जिला अस्पताल पहुंचने के काफी देर बाद तक डॉक्टर व कर्मचारियों ने इलाज पर ध्यान नहीं दिया। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक एक कमरे में सो रहे थे। उन्हें बुलाने की कर्मचारियों से मांग की गई लेकिन वह काफी देर तक सोते रहे। परिवारीजनों के अनुसार डॉक्टर के नहीं आने से बच्चे के उपचार में काफी देरी हुई। इसके चलते बालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी होते ही बालक के परिवारीजन व उनके साथ आए ग्रामीण भड़क गए।
विज्ञापन


उन्होंने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. आरपी जायसवाल की पिटाई कर दी। कर्मचारियों का आरोप है कि ग्रामीणों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। उनका साथ कई अन्य मरीजों के परिवारीजनों ने भी दिया। चिकित्सालय प्रशासन की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीण मृत बालक को लेकर वहां से जा चुके थे। उधर घटना से नाराज कर्मचारियाें ने काम ठप कर दिया। सूचना मिलते ही डीएम अखिलेश सिंह व एसपी सुधीर सिंह मौके पर पहुंचे। सीएमएस डॉ. पीएन यादव भी आ गए।

डीएम व एसपी ने चिकित्सकों व कर्मचारियों को भरोसा दिला कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होने दी जाएगी। सुरक्षा के जरूरी इंतजाम होंगे। इसके बाद कर्मचारियों ने काम शुरू किया। देर रात डॉ. जायसवाल की तहरीर पर रामअवतार समेत डेढ़ दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अकबरपुर कोतवाली में केस दर्ज कर कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें