फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कैशियर सहित तीन पर चार लाख के गबन का केस 

Sat, 29 Jul 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा पुंथर शाहपुर कुरमौल से चार लाख रुपये गायब होने के मामले में कैशियर सहित तीन लोगों के खिलाफ गबन का केस दर्ज हुआ है। टांडा कोतवाली में यह मामला शाखा प्रबंधक ने दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गत 27 जुलाई को बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की पुंथर शाहपुर कुरमौल शाखा के खजाने से चार लाख रुपये गायब हो गए थे। इसकी जानकारी से बैंक में हड़कंप मच गया। शाखा प्रबंधक के मुताबिक कैशियर विनय प्रताप चौधरी ने सूचना दी कि दो हजार के 200 नोट नहीं मिल रहे हैं।

बैंक कर्मियों ने अपने स्तर से छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे का सहारा लिया गया। उससे एक ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक व एक अन्य व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध दिखाई पड़ी। बैंक कैशियर की भूमिका भी लापरवाहीपूर्ण पायी गई। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने टांडा कोतवाली में घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने कैशियर विनय चौधरी व ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक सतगुरु व एक अन्य व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाल मनोज पंत ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। संबंधित प्रकरण में ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक  से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें