तितरम थाना क्षेत्र से युवती लापता
कैथल। तितरम थाना के गांव से 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में लापता युवती के पिता ने बताया कि 13 जुलाई की रात को उसकी 19 वर्षीय बेटी घर पर बिना कोई सूचना दिए चली गई। उसे संदेह है कि किसी ने उसकी बेटी को बंधक बनाया हुआ है। एएसआई धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।