जन अधिकार मंच के प्रत्याशी प्रेम प्रकाश मौर्य पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस जलालपुर थाने में दर्ज हुआ है। शनिवार को उड़ाकादल की टीम को जानकारी मिली कि प्रचार में एक वाहन भ्रमण कर रहा है।
वाहन संचालन की अनुमति तो है लेकिन उस पर लगी होर्डिंग की अनुमति नहीं ली गई है। टीम प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने जनअधिकार मंच प्रत्याशी के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया है।