फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों से उड़ाया एक लाख का माल

Sat, 18 Feb 2017 09:55 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
अढ़नपुर बाजार स्थित एक मोबाइल की दुुकान से चोरों ने गत रात लगभग एक लाख रुपये का सामान पार कर दिया। दुकानदार को इसकी जानकारी शनिवार सुबह हुई। पीड़ित ने थाने में लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज कर घटना का खुलासा किए जाने की मांग की है। वहीं अहिरौली थाना क्षेत्र के मिझौड़ा चौराहे पर स्थित एक दुकान से चोरों ने गत रात 10 हजार रुपये का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भीटी थाना क्षेत्र के मदारभारी निवासी राजेश सिंह पुत्र रामसुख की अढ़नपुर चौराहे पर मोबाइल की दुकान है। प्रतिदिन की तरह वह शुक्रवार शाम को भी दुकान बंद कर घर चला गया था। रात में किसी समय चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखा आठ मोबाइल सेट व छह हजार रुपये की नकदी, हजारों रुपये कीमत के रीचार्ज कूपन व अन्य मोबाइल के पार्ट्स आदि सहित करीब एक लाख रुपये का सामान उठा ले गए।

पीड़ित को इसकी जानकारी शनिवार को दुकान पर पहुंचने के बाद हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की है। दूसरी घटना टिकरी निवासी जवाहिर पुत्र मोहन के साथ हुई। उनकी अहिरौली थाना क्षेत्र के मिझौड़ा चौराहे पर परचून की दुकान है। रात में चोर दुकान की शटर का ताला तोड़कर करीब 10 हजार रुपये का सामान उठा ले गए। पीड़ित ने अहिरौली थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें