फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला हत्या कर फेंका गया शव

Wed, 09 Mar 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार शाम पांच बजे करीब कुछ ग्रामीणों ने बसखारी बाजार के बाहरी छोर पर अकबरपुर मार्ग पर स्थित एक पब्लिक स्कूल के निकट गेहूं के खेत में शव पड़ा देखा। इससे ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शव पूरी तरह क्षतविक्षत हो चुका था।
विज्ञापन


शरीर पर कोई भी वस्त्र नहीं था। मृतक की उम्र लगभग 42 वर्ष बताई जा रही। गेहूं के खेत में जिस जगह शव मिला है, वहां काफी दूर तक फसल भी क्षतिग्रस्त है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या की घटना को इसी खेत में ही अंजाम दिया गया। आशंका यह भी है कि कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंका जा सकता है। शव बरामद होने की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी तादाद में स्थानीय लोग एकत्र हो गए।

इसके बाद भी उसकी कोई पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने  में शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ बेचू सिंह यादव ने बताया कि अज्ञात शव खेत में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इसके बाद ही इसमें कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें