फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा

Sun, 29 Nov 2015 10:50 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर अन्य सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक जलालपुर थाना अंतर्गत अखण्डपुर गांव निवासी सिरपत (35) पुत्र बिपत शनिवार अपराह्न बेवाना थाना क्षेत्र में वैवाहिक आयोजन में भाग लेने गया हुआ था।
विज्ञापन


देर रात बाइक से वह घर वापस लौटते समय सुमेरगंज गांव के निकट अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजन में रोना पिटना मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। महरुआ थाना अंतर्गत जलालपुर सेहरा गांव निवासी वीरबहादुर (17) पुत्र रामप्रसाद शनिवार देर सायं साइकिल से घर जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अहिरौली थाना के गौराबसंतपुर गांव निवासी नंदलाल (40) पुत्र जोखूराम रविवार सुबह बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें