फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना न देने पर बीडीओ पर जुर्माना

Wed, 12 Aug 2015 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सूचना आयोग ने सूचना न देने पर रामनगर के खंड विकास अधिकारी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसका पालन कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र जारी कर वेतन से वसूली कराने का निर्देश दिया है। आयोग ने बीडीओ को 14 अगस्त को सुनवाई के लिए तलब किया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता शाहिद मुनीर सिद्दीकी के मुताबिक उन्होंने बीते दिनों रामनगर विकासखंड के हुसैनपुर मुसलमान गांव में बनवाए गए 106 शौचालयों के बारे में जन सूचना मांगी थी। इसमें सामने आया था कि काफी संख्या में सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। मामले की जांच की रिपोर्ट शासन को अब तक नहीं सौंपी गई।

इसके लिए पूर्व में आयोग ने बीडीओ को निर्देशित किया, लेकिन इसके बावजूद कोई प्रगति नहीं हो सकी। ऐसे में अब आयोग ने बीडीओ रामनगर पर कार्यों के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप में 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आदेशों का पालन कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। सुनवाई के लिए बीडीओ को 14 अगस्त को तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें