फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक व किशोर पर फेंका तेजाब

Thu, 02 Mar 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
तेजाब फेंका - फोटो : symbolic
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के नगपुर में बुधवार देर शाम सब्जी लेकर घर लौट रहे बाइक सवार एक युवक व किशोर पर दो अज्ञात लोगों ने तेजाब फेंक दिया और भाग गए। युवक की पीठ पर तेजाब पड़ने से कोई खास असर नहीं हुआ लेकिन किशोर के चेहरे पर कुछ बूंद पड़ जाने से वह झुलस गया। मामले में युवक के पिता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध जलालपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


हालांकि जलालपुर पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार किया है। थाना क्षेत्र जलालपुर के नगपुर मुस्तफाबाद निवासी रामउजागिर का 19 वर्षीय पुत्र विकास सब्जी लेने के लिए बाइक से बुधवार शाम घर से निकला। उसने अपने पड़ोसी वीरेंद्र कुमार के 13 वर्षीय पुत्र राज को भी साथ ले लिया।

बताया जाता है कि देरशाम जब दोनों सब्जी लेकर घर लौट रहे थे तभी घर से कुछ दूर पहले पड़ने वाले एक रोड ब्रेकर पर विकास ने बाइक धीमी की। इसी बीच वहां पहले से खड़े दो अज्ञात लोगों में से एक ने उन पर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाते हुए वे दोनों भाग निकले। तेजाब पड़ने की वजह से युवक व किशोर ने चीखते हुए गुहार लगा दी।
विज्ञापन


आसपास के लोग व परिवारीजन मौके पर जुट गए। दोनों को फौरन नगपुर सीएचसी पहुंचाया गया। वहां विकास की पीठ व कमर पर ही कुछ बूंद पड़ने से ज्यादा असर नहीं दिखा लेकिन राज के चेहरे पर कुछ बूंद पड़ जाने से वह झुलस गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराकर परिवारीजन उसे घर ले आए।

राज के परिवारीजनों ने किसी से अपनी रंजिश न मानते हुए तहरीर न देने व कोई शिकायत न करने का निर्णय लिया लेकिन विकास के पिता रामउजागिर ने गुरुवार को जलालपुर थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध तेजाब फेंके जाने की घटना की तहरीर दी। उन्होंने मामले में केस दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। उधर, जलालपुर थानाध्यक्ष परमानंद ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें