फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग लेने उतर रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। चलती ट्रेन से मालीपुर रेलवे स्टेशन पर रखे बैग को लेने उतर रही महिला की ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिहार के गया जनपद के उपखू गांव निवासिनी जासो (45) पत्नी फुद्दन श्रावस्ती जनपद के एक ईंट भट्टे पर काम करती थी।
विज्ञापन





रविवार सुबह घर जाने के लिए वह बस से पहले अयोध्या, फिर मालीपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। दोपहर करीब जब बिहार जाने वाली ट्रेन रेलवे स्टेशन पहुंची, तो वह संबंधित ट्रेन पर चढ़ गई। अभी वह सीट पर बैठी ही थी कि उसे याद आया कि बैग तो प्लेटफार्म पर ही छोड़ आई है।




बैग लेने उसने प्लेटफार्म पर जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रेन चल चुकी थी। इसकी परवाह किए बगैर वह ट्रेन से उतर पड़ी। उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी के साथ ही एसओ मालीपुर जायप्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें